फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने डॉक्टरों को दी चेतावनी, ब्रांडेड दवाएं लिखने पर होंगे चार्जशीट

Wed, 08 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत में कौल ने कहा कि नाहन मेडिकल कॉलेज इसी साल अगस्त में शुरू होगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने मंगलवार को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि मरीजों की पर्ची पर जो डॉक्टर ब्रांडेड दवाएं लिखेंगे, उन्हें चार्जशीट कर दिया जाएगा। उच्च स्तरीय समिति मरीजों की पर्ची पर लिखी गई दवाओं का ऑडिट करेगी।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में कौल ने कहा कि नाहन मेडिकल कॉलेज इसी साल अगस्त में शुरू होगा। पहले साल 100 सीटें इस कॉलेज को मिलेंगी। काम जोरों पर है। कुछ हॉस्टल किराये पर लिए हैं। स्टाफ की तैनाती भी कर दी गई है।

कौल ने पत्रकारों से बातचीत के बाद कॉलेज में चल रहे काम का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल 30 हजार करोड़ रुपये की दवाइयां तैयार कर रहा है। लगभग 9,500 करोड़ की दवाइयां विदेशों को निर्यात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने दम पर नहीं चला सकते मेडिकल कॉलेज

कौल ने कहा कि एक बेटी पर परिवार नियोजन अपनाने वालों की बेटी को मेडिकल कॉलेज में सरकार दाखिला देगी। - फोटो : अमर उजाला
कौल ने कहा कि राज्य सरकार अपने बूते चारों मेडिकल कॉलेज नहीं चला सकती। लिहाजा, इन्हें सेल्फ फाइनांसिंग सोसायटी के तहत लाया जाएगा। सरकार राज्य में मेडिकल यूनिवर्सिटी खोलने का प्रयास भी कर रही है।

कोई पटवार सर्कल नहीं रहेगा खाली
कौल ने कहा कि सूबे में कोई भी पटवार सर्कल खाली नहीं रहेगा। 1120 पटवारी नियुक्त किए जाएंगे। इन्हें ट्रेनिंग के बाद तैनात किया जाएगा।

एक बेटी को मेडिकल कॉलेज में दाखिला देगी सरकार  
कौल ने कहा कि एक बेटी पर परिवार नियोजन अपनाने वालों की बेटी को मेडिकल कॉलेज में सरकार दाखिला देगी। उन्होंने कहा कि देश में 1000 लड़कों के पीछे 919 लड़कियां हैं जबकि हिमाचल में यह आंकड़ा 909 है। यह चिंताजनक है। इसमें सुधार के लिए जन सहयोग जरूरी है।

नड्डा से उम्मीदें  
कौल ने कहा कि हिमाचल को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से काफी उम्मीदें है। उनके अनुसार यूपीए ने मेडिकल कॉलेज को मंजूरी दी थी। अब एनडीए सरकार इसके लिए जरूरी धन समय पर मुहैया करवाता रहे। नाहन मेडिकल कॉलेज में ट्रामा सेंटर के लिए पत्र भेजा गया है। उन्होंने नड्डा से मांग की है कि इसे जल्द मंजूर किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें