फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने कर्मचारियों को दिया प्रमोशन का मौका

Tue, 10 Mar 2015 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में विभिन्न विभागों में सालों से सेवाएं दे रहे क्लास फोर जल्द ही क्लर्क बनेंगे। हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर बीस फीसदी डायरेक्ट कोटा के तहत 713 पदों पर भर्तियां करेगा।
विज्ञापन


ये भर्तियां लिमिटेड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट (एलडीआर) से होंगी। प्रदेश के किसी भी सरकारी विभाग में सेवारत क्लास फोर इन पदों के लिए आवेदन कर सकता है। एलडीआर के लिए कुछ नियम और शर्तें हैं। इन्हें आवेदनकर्ता को पूरा करना होता है।

एलडीआर के लिए सबसे पहले क्लास फोर का रेगुलर होना जरूरी है। इसके बाद 12वीं पास उत्तीर्ण क्लास फोर ही एलडीआर के तहत आवेदन करने के योग्य माना जाएगा। चयन बोर्ड के सचिव विजय कुमार ने एलडीआर के तहत 713 पद भरने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


बोर्ड ने लिमिटेड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट के तहत पहले 230 पदों बाद में बढ़े हुए 666 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। साथ ही अब स्पेशल सेक्रेटरी फाइनांस ने एलडीआर से 47 अतिरिक्त पद भरने की मंजूरी दी है। इससे अब एलडीआर में कुल 713 पदों के लिए भर्तियां होंगी।

बोर्ड ने जनजातीय क्षेत्र के लिए 30 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। गैर जनजातीय क्षेत्रों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 13 मार्च है। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता और संबंधित विभाग से क्लास फोर के पद पर नियमित सेवाएं देने के प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा। इसके बाद चयन बोर्ड इनके लिए लिखित और टाइपिंग टेस्ट लेगा।

टाइपिंग में छूट का प्रावधान
सरकारी विभागों में सेवारत क्लास फोर के लिए बीस फीसदी कोटा के तहत लिमिटेड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट के आधार पर क्लास फोर से क्लर्क यानी क्लास थ्री के लिए भर्ती में सरकार की ओर से विशेष छूट दी जाती है। सामान्य तौर पर क्लर्क भर्ती में टाइपिंग स्पीड हिंदी में 25 और अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट होती है। एलडीआर के तहत यह टाइपिंग स्पीड हिंदी में 20 और अंग्रेजी में 25 अनिवार्य है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें