फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाठिया देवी में कालोनियां बनाएगी सरकार, सुधीर शर्मा ने किया भूमि पूजन

Wed, 29 Mar 2017 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने मंगलवार को हिमुडा की ओर से निर्मित किए जाने वाले माउंटेन टाउन आवासीय परिसर के संपर्क मार्ग का भूमि पूजन किया। यह पूजन शिमला ग्रामीण क्षेत्र की जाठिया देवी की बागी पंचायत के चनान गांव में किया गया।
विज्ञापन


सुधीर शर्मा ने कहा कि सिंगापुर सरकार के साथ मिलकर लगभग 381 बीघा क्षेत्र में यह आवासीय परिसर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए आंतरिक सड़क आदि का कार्य आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि माउंटेन टाउन आवासीय परियोजना के निर्माण का शिलान्यास दो माह में करने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया जाएगा।

इस अवसर पर कौशल विकास निगम के निदेशक एवं युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सभी क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। 
विज्ञापन


इस अवसर पर हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, शिमला ग्रामीण के मंडलाध्यक्ष चंद्रशेखर, प्रधान ग्राम पंचायत बागी सुनीता ठाकुर, सिंगापुर कंपनी के कंट्री हेड राजेश श्रीवास्तव, अतिरिक्त मुख्य सचिव शहरी विकास एवं आवास मनीषा नंदा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमुडा दिनेश कश्यप, चीफ  इंजीनियर उमेश शर्मा, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर अंजुरी कपूर के अतिरिक्त हिमुडा के अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा पंचायत की जनता उपस्थित थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें