फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की मौजा ही मौजा, हर साल बढ़ेगी सैलरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के तहत कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। आरकेएस कर्मियों को अब हर साल तीन फीसदी वेतन बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


इस सिलसिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। इससे सीधे तौर पर प्रदेश के तकरीबन दो हजार स्वास्थ्य कर्मियों को लाभ मिलेगा। पिछले माह ही प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में तीन फीसदी वेतन बढ़ोतरी का फैसला लिया गया था।

प्रदेश के आरकेएस कर्मियों को अभी तक किसी प्रकार की वेतन वृद्धि नहीं की जाती थी, जिससे उनमें निराशा थी। उनकी ओर से लगातार मांग की जा रही थी कि नियमित कर्मियों की तर्ज पर ही उन्हें भी वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन

कैबिनेट ने दी मंजूरी

उनकी मांगों पर गौर करते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाकर कैबिनेट में रखा गया था, जिसे पिछले माह ही कैबिनेट ने पास कर दिया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से आरकेएस कर्मियों को हर साल तीन फीसदी वेतन वृद्धि देने का आदेश जारी कर दिया गया है। दो माह के भीतर 300 से अधिक नए स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति की गई है।

‘अनुबंध कर्मियों से किए वादे भूली सरकार’
वहीं, हिमाचल अनुबंध अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेश जयसिंहपुरिया और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय ठाकुर ने एक संयुक्त बयान में सरकार को दोगली नीति बंद करने को कहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार पैरा अध्यापकों को नियमितीकरण के आदेश की तिथि पर भी 10 वर्ष का सेवाकाल पूरा होने पर नियमित कर रही है, वहीं अनुबंध अध्यापकों को मौजूदा नीति के तहत 6 वर्ष पूर्ण होने पर भी नियमित नहीं कर रही।
विज्ञापन

सरकार पर प्रताड़ना के भी आरोप

सरकार जान-बूझकर अनुबंध कर्मियों को प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने कहा कि एक ही प्रदेश में दो-दो व्यवस्थाएं कैसे हो सकती हैं? संघ की ओर से महासचिव राजेश वर्मा ने कहा कि सरकार ने चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में अनुबंध कर्मियों को 5 वर्ष के बाद नियमित करने का वादा किया था, उसी घोषणा पत्र को सरकार ने नीतिगत दस्तावेज भी माना। सरकार सबके लिए किए वादे पूरे कर रही है लेकिन अनुबंध वालों से किया वादा शायद भूल गई है।

जारी कर दिए हैं आदेश
सरकार के आदेश के क्रम में स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से आरकेएस कर्मियों को तीन फीसदी वेतन वृद्धि देने का आदेश जारी कर दिया गया है। - डा. आरके शर्मा, निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, हिमाचल प्रदेश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें