फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में जल्द कम होगा बस किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजल की कीमतें लगातार कम होने के चलते हिमाचल में सरकारी बसों का किराया कम किया जाएगा। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने इसके संकेत दे दिए हैं। लेकिन ये भी कहा है कि नफा-नुकसान देखने के बाद एक माह के भीतर बस किराया रूट के हिसाब से कम होगा।
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने दुर्गम क्षेत्र के रूटों का बस किराया घटाने की बात कही है। मगर अभी तक तेल की कीमतों में जो कमी आई है, उसे देखते हुए सीएम वीरभद्र खुद ही बस किराए में कमी का ऐलान कर सकते हैं।

लोग पहले ही बस किराए में कमी की मांग कर रहे हैं। अब देखना है आखिर सरकार कितने दिन में बस किराए में कमी लाती है।
विज्ञापन

एचआरटीसी ने तैयार किए प्रोजेक्ट

बाली ने कहा कि बर्फ में फंसीं एचआरटीसी की बसों को समय रहते निकालने के लिए केंद्र को एक प्रोजेक्ट भेजा जाएगा, जिसमें बजट की मांग की जाएगी। इसके अलावा प्रदेश की सभी प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रोजेक्ट भी केंद्र को भेजेंगे।

जीएस बाली ने मंगलवार को शिमला में रोड सेफ्टी काउंसिल, बस अड्डा एवं शहरी परिवहन प्राधिकरण और राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम की बैठकें ली। पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि स्कूलों में परिवहन सुरक्षा विषय तीन सदस्यीय कमेटी की संस्तुति पर शुरू किया जाएगा।

बिना लाइसेंस के ट्रकों का निरीक्षण के लिए अभियान चलाया जाएगा। हर आरटीओ की गाड़ी को इंटरसेप्टर में बदला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें