फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के सरकारी डिपुओं में अब नहीं मिलेगा ये सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने सूबे के राशन डिपुओं में डिटर्जेंट पाउडर, कपड़े धोने का साबुन, चाय और मसालों की बिक्री बंद कर दी है। राशन डिपुओं में लाखों उपभोक्ताओं को सिर्फ आटा-चावल, दाल-तेल और नमक ही मिल रहा है। खाद्य आपूर्ति निगम पहले डिपो में रोजमर्रा की वस्तुएं उपलब्ध कराता था।
विज्ञापन


ये रोजमर्रा की वस्तुएं बाजार में बिकने वाली वस्तुओं की अपेक्षा सस्ती होती थीं। खाद्य आपूर्ति निगम कंपनियों से संपर्क कर डिपुओं में रोजमर्रा की वस्तुएं उपलब्ध करवाता था। इससे खाद्य आपूर्ति निगम को कंपनी से कमीशन मिलता था। उपभोक्ताओं को भी बाजार में बिकने वाली रोजमर्रा की वस्तुएं 2 से 3 रुपये तक सस्ती मिल जाती थीं।
Trending Videos
विज्ञापन

आरटीआई में दी है सूचना

हिमालयन रूरल डेवलपमेंट टेक्नोलॉजी के सचिव प्रकाश शर्मा ने आरटीआई के तहत इस बारे खाद्य आपूर्ति निगम से सूचना मांगी थी, इसमें खाद्य आपूर्ति निगम ने डिपुओं में रोजमर्रा की वस्तुएं बेचने पर 2013 से प्रतिबंध लगाए जाने की बात कही है।  

महंगी दे रहे थे रोजमर्रा की वस्तुएं
खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री जीएस बाली ने कहा कि कंपनियां कहती कुछ थीं और कर कुछ और रही थीं। कंपनियों ने डिपुओं में दी जा रही इन रोजमर्रा वस्तुओं की सप्लाई का रेट ज्यादा कर दिया था। इसके चलते इसे बेचना बंद कर दिया।

मार्केट में जो वस्तुएं 15 रुपये की थीं, उन्हें डिपो में 17 रुपये के हिसाब से दिया जा रहा था। इसके चलते इन्हें बंद कर दिया गया है। इन रोजमर्रा के सामान की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने शुरू हो गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें