फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश के चलते हिमाचल में भवन निर्माण पर लगा प्रतिबंध

Wed, 06 Jul 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून सीजन में भारी बारिश के चलते हादसों से बचने के लिए हिमाचल सरकार ने दो माह तक भवन निर्माण पर रोक लगा दी है। सरकार ने टीसीपी एरिया में आने वाले उन लोगों को चेतावनी पत्र भी जारी किए हैं, जिन्होंने भवन बनवाने के लिए नक्शे पास करवाए हैं।
विज्ञापन


इसमें स्पष्ट किया गया है कि चेतावनी के बावजूद अगर कोई भवन निर्माण करता है तो टीसीपी इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा। प्रदेश सरकार ने सितंबर माह में मौसम को देखकर ही भवन निर्माण कार्य शुरू करने की सलाह दी है।

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने आगाह किया है कि बरसात में जमीन की कटिंग खतरनाक हो सकती है। इससे साथ लगते भवनों को भी खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

पिछले साल भी सामने आए थे मामले

बीते साल भी मानसून के दौरान एक दर्जन मामले सामने आए थे जिनमें कई भवनों को खतरा पैदा हो गया था। विभाग ने संबंधित क्षेत्र के जूनियर इंजीनियरों को भी कंस्ट्रक्शन पर नजर रखने और लोगों को सचेत करने के निर्देश दिए हैं।  

मानसून सीजन के दौरान भवन निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। हादसों को रोकने के लिए ऐसा किया गया है। इसके बावजूद कोई भवन निर्माण करता है और कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी भवन मालिक की होगी। इस बारे विभाग को सख्त निर्देश दिए गए हैं।- सुधीर शर्मा, शहरी विकास मंत्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें