हिमाचल सरकार ने वन विभाग के छह अधिकारियों को पदोन्नति दी है, जबकि पांच अफसरों के तबादले किए हैं। एक अधिकारी का तबादला रद्द कर दिया है। वन अरण्यपाल मंडी उपासना पटियाल को स्टेट फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के निदेशक (सेंट्रल) मंडी, आरएस पटियाल को निदेशक मंडी से वन अरण्यपाल मंडी लगाया है।
इसके अलावा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे एसएस कतैक को निदेशक जीएचएनपी शमशी, पाटिल नितिन कुंडलिक को डीएफओ (वन्यजीव) हमीरपुर से डीएफओ रोहड़ू और चमनलाल को डीएफओ रोहड़ू से डीएफओ (वन्यजीव) हमीरपुर लगाया है।
जंगवीर सिंह दुल्टा का डिविजनल मैनेजर एफडब्ल्यूडी स्वरा से डिविजनल मैनेजर एचएसडी मंतरुवाला के लिए हुआ तबादला निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा वीरवार को हुए 1986 बैच के आईएफएस अधिकारियों अर्चना शर्मा, सीबी पांडेय, वीके सिंह, वीएल तिवारी, सुरेश कुमार और वीके तिवारी को उनके वर्तमान नियुक्ति पर ही सीसीएफ से एपीसीसीएफ पद पर पदोन्नत कर दिया गया है।