शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिक्षा विभाग को 20 जून तक सभी सरकारी स्कूलों में स्मार्ट वर्दी का आवंटन शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को स्मार्ट वर्दी की सैंपल रिपोर्ट श्रीराम लैब नई दिल्ली से जल्द प्राप्त करने को कहा। मंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्कूल में सैंपल रिपोर्ट आने से पहले वर्दी न बांटी जाए।
अटल आवासीय विद्यालय खोलने को लेंगे समितियों की मदद
शिमला। प्रदेश के सभी जिलों में खोले जाने वाले अटल आदर्श आवासीय विद्यालयों को बनाने के लिए अब सरकार विभिन्न समितियों की मदद लेगी। बैठक में फैसला लिया गया कि अगर कोई समिति इसके लिए आगे आती है तो उसका प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा जाएगा। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में अटल आदर्श आवासीय विद्यालय खोले जाने हैं।