अब निदेशालय ने 26 जून से दो अगस्त तक मानसून ब्रेक देने का प्रस्ताव तैयार किया है। बीते साल बरसात की छुट्टियां 25 जून से 31 जुलाई तक थी। नई और पुरानी अधिसूचना को लेकर विद्यार्थी और शिक्षक छुट्टियों को लेकर पसोपेश में थे।
ऐसे में निदेशालय ने बीते दिनों छुट्टियों का नया शेड्यूल तय कर सरकार की मंजूरी को भेज दी है। बीते साल अगस्त महीने में हुई भारी बारिश के चलते कई जिलों के स्कूलों में छुट्टियां करनी पड़ी थी। मानसून ब्रेक के समाप्त होते ही प्रदेश में भारी बारिश का दौर शुरू हुआ था।
उस दौरान निदेशालय ने छुट्टियों में बदलाव करने की योजना बनाई थी, लेकिन सरकार को भेजे गए प्रस्ताव में इसका उल्लेख नहीं है। ऐसे में संभावित है कि अगर इस साल भी अगस्त महीने में भारी बारिश हुई तो दोबारा से स्कूलों में छुट्टियां करने की नौबत आ जाएगी।