प्रदेश के दूर दराज क्षेत्रों के कुछ स्कूलों में सबलेटिंग पर शिक्षक रखने की शिकायतें मिलने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है।
- फोटो : Demo pic
हिमाचल के ढाई हजार हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के नोटिस बोर्डों पर अब शिक्षकों की फोटो लगाई जाएंगी। प्रदेश के दूर दराज क्षेत्रों के कुछ स्कूलों में सबलेटिंग पर शिक्षक रखने की शिकायतें मिलने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है।
सरकार ने एक सप्ताह के भीतर नई व्यवस्था लागू कर रिपोर्ट मांगी है। निदेशक उच्च शिक्षा ने बुधवार को सभी जिला उप निदेशकों को नोटिस बोर्ड पर शिक्षकों की फोटो लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान के अनुसार दुर्गम क्षेत्रों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि सरकार द्वारा नियुक्त शिक्षकों ने अपनी जगह बच्चों को पढ़ाने के आगे टीचर रख लिए हैं। सरकार से वेतन लेकर सरकारी शिक्षक सबलेटिंग पर रखे टीचरों को कुछ पैसा दे देते हैं।
इसीलिए अब सभी स्कूलों में सरकारी शिक्षकों की नोटिस बोर्ड पर फोटो लगाई जाएंगी। इससे बच्चे और अभिभावकों को सरकार द्वारा नियुक्त शिक्षक की पहचान करना आसान हो जाएगा।