चुनावी साल में प्रदेश सरकार पुलिस महकमे में युवाओं को नौकरियों की सौगात देने की तैयारी में है। सरकार ने विभाग से इस संबंध में रिक्त पदों का ब्योरा मांगा है। इसके आधार पर सरकार रिक्त पदों को भरने की कवायद शुरू हो गई है।
विभागीय सूत्रों का कहना है कि सरकार की इस कवायद से युवाओं को रोजगार मिलने के साथ ही पुलिस बल की कमी भी पूरी हो जाएगी। वर्तमान में प्रदेश पुलिस में कांस्टेबलों के 12 हजार 185 पद स्वीकृत हैं। इनमें से करीब एक हजार पद खाली चल रहे हैं।
इसके अलावा करीब चार सौ पद आने वाले समय में रिटायरमेंट की वजह से खाली हो जाएंगे। इसी को देखते हुए सरकार ने कांस्टेबलों के 1400 पद भरने की कवायद शुरू की थी। इस बीच विभाग की ओर से हेड कांस्टेबल, एएसआई, एसआई और इंस्पेक्टर के खाली पदों का भी ब्योरा भेज दिया।