प्रदेश सरकार बड़े प्रशासनिक बदलाव करने की तैयारी में है। चार जनपदों में डीसी और एसपी बदलने के अलावा एसडीएम और तीन वर्ष से एक स्थान पर तैनात अधिकारी इधर से उधर किए जाएंगे।
विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग की तबादला संबंधित दिशा निर्देश जारी होने से पहले सरकार अपने हिसाब से स्थानांतरण कर लेना चाहती है। कार्मिक विभाग ने प्रस्तावित तबादला सूची तैयार कर दी है।
इसी सप्ताह मुख्य सचिव वीसी फारका के अवकाश से लौटने के बाद तबादलों की फाइल सीएम वीरभद्र सिंह को अनुमोदन के लिए भेजी जाएगी। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में कई अधिकारियों के तबादले किए जाने का प्रस्ताव तैयार हुआ है।
सूत्रों की मानें तो चार जनपदों के डीसी के अलावा आधा दर्जन जनपदों को नए पुलिस अधीक्षक मिलेंगे। कई एसडीएम के अलावा तीन वर्ष से अधिक एक ही स्थान पर फील्ड पोस्टिंग काट रहे अफसर भी हैं।