फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Govt Jobs: जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक सोलन में भरे जाएंगे 32 पद, निदेशक मंडल ने दी मंजूरी

Tue, 25 Feb 2025 12:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक सोलन में जल्द नई भर्तियां करेगा। इसके लिए निदेशक मंडल ने मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन
जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक सोलन के निदेशक मंडल की बैठक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक सोलन जल्द 32 पदों पर नई भर्तियां शुरू करेगा। बैंक चेयरमैन मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई निदेशक मंडल की बैठक में इसकी मंजूरी दी गई। ये भर्तियां जिले में नई खुलने वाली बैंक शाखाओं समेत अन्य बैंकों में की जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। चेयरमैन ने बताया कि जोगिंद्रा बैंक अब क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्मॉल इंटरप्राइजेज (सीजीटीएमएसई) के तहत एक पंजीकृत सदस्य ऋणदाता बन गया है।

विज्ञापन


अब बैंक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को बिना सिक्योरिटी (कोलेटरल-फ्री) ऋण देगा। इससे वाणिज्यिक और निजी बैंकों की तरह उद्यमिता और व्यापार विकास को बढ़ावा देगा। सदस्य ऋणदाता बनकर जोगिंद्रा बैंक उद्यमिता को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक पंकज सूद, डायरेक्टर योगेश भारतीया, संजीव कौशल, विजय ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, डॉ. जगदीश शर्मा, हजूरा सिंह आदि मौजूद रहे। 

Trending Videos
विज्ञापन

कल्याण संयोजक के पदों पर की जाएगी भर्तीपूर्व सैनिक निदेशालय भरेगा पांच पद, साक्षात्कार 4 को
वहीं पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर में चार मार्च को सुबह 10:30 बजे पूर्व जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) पद के लिए सेवानिवृत्त सैनिकों का साक्षात्कार होगा। सैनिक कल्याण विभाग कल्याण संयोजक के पांच पदों को भरेगा। सैनिक कल्याण विभाग में कल्याण संयोजक के 10 पदों को भरने के लिए पूर्व में साक्षात्कार हो चुके हैं लेकिन पांच पदों के रिक्त होने से पुन: साक्षात्कार होगा। मार्च में साक्षात्कार प्रक्रिया में दस्तावेजों की जांच होने के बाद पूर्व जूनियर कमीशंड अधिकारी सैनिकों के लिए ऑनलाइन टाइपिंग टेस्ट होगा। टेस्ट में परिणाम और रैंक के आधार पर ही पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को पद पर नियुक्ति मिलेगी। पांच पदों में सामान्य श्रेणी से एक, अन्य पिछड़ा वर्ग से दो और अनुसूचित वर्ग के दो पद भरे जाएंगे। पदों को भरने के लिए पूर्व सैनिकों के पास एनसीओ कोड का होना अनिवार्य किया है। नियुक्ति और योग्यता के लिए विस्तृत जानकारी विभाग की ओर से पूर्व सैनिक निदेशालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें