फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: हिमाचल सरकार ने बढ़ाई दिहाड़ी, एक मई से लागू

Sun, 14 May 2017 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने दिहाड़ीदारों की श्रेणी में आंशिक बदलाव कर मजदूरी में वृद्धि की है। 300 रुपये रोजाना दिहाड़ी वाली श्रेणी को खत्म कर सरकार ने 331 रुपये वाले स्लैब में शामिल कर दिया है। इससे 13 पदनामों पर तैनात दिहाड़ीदारों की मजदूरी 31 रुपये बढ़ गई है।
विज्ञापन


शासन ने इससे पहले 7 अप्रैल 2017 को दिहाड़दारों को उनकी मजदूरी के हिसाब से 15 श्रेणियों में विभाजित किया था। संशोधन के बाद शेष श्रेणियों को पुराने आदेशों के तहत ही लाभ मिलेंगे। प्रदेश सरकार ने सरकारी महकमों में तैनात दिहाड़ीदार वर्करों की 7 अप्रैल को दैनिक मजदूरी की दरों में वृद्धि की थी।

उस समय विभिन्न पदों पर तैनात वर्करों को 15 श्रेणियों में विभाजित कर न्यूनतम दर 210, 222, 225, 237, 240, 252, 265, 300, 331, 359, 390, 420 और 480 रुपये रोजाना तय की गई। शुक्रवार को जारी आदेश के तहत 300 रुपये का स्लैब खत्म कर उसे 331 रुपये में मर्ज कर दिया है। नई दरों के हिसाब से केवल 14 श्रेणियां होंगी। दरों में बदलाव एक मई 2017 से प्रभावी होंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन पदों को पहुंचा लाभ 

जूनियर ड्राफ्ट्समैन
जूनियर स्केल स्टेनो
कृषि प्रसार अधिकारी
सर्वेयर
इलैक्ट्रीशियन ग्रेड 1
ड्रिलर  
सहायक ड्रिलर
पाइप फिटर ग्रेड 1
मिस्त्री ग्रेड 4
डीजल ऑटो मेकैनिक
लोहार ग्रेड 4
कारपेंटर ग्रेड 2 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें