फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 लाख परिवारों को दीवाली का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने राशनकार्ड धारकों को दिवाली का तोहफा दिया है। अक्तूबर में राशन कार्ड उपभोक्ताओं को 100 ग्राम अतिरिक्त सस्ती चीनी का कोटा मिलेगा। प्रदेश में 17 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं जिन्हें अक्तूबर में 600 ग्राम के बजाय 700 ग्राम चीनी मिलेगी।
विज्ञापन


ये चीनी 19.50 रुपये प्रति किलो के दाम पर उपभोक्ताओं का मुहैया कराई जाएगी। खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक प्रियतू मंडल ने कहा कि दिवाली फेस्टिवल के चलते 100 ग्राम अतिरिक्त चीनी दी जाएगी।

इस बारे में सभी उपायुक्तों को आदेश जारी कर दिए हैं। इधर, डीसी शिमला दिनेश मल्होत्रा ने बताया है कि जिला शिमला में उपभोक्ताओं को दिवाली के पावन अवसर पर 600 ग्राम लेवी चीनी के अतिरिक्त 100 ग्राम चीनी आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

कभी भी ले सकेंगे राशन

इसके लिए 731 क्विंटल चीनी का आवंटन किया है। जिला में खाद्य आपूर्ति विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम तथा संबंधित एजेंसियों को इस संबंध में जरूरी आदेश जारी कर दिए हैं।

प्रदेश के सभी राशनकार्ड उपभोक्ता अपने कोटे का राशन अब कभी भी ले सकेंगे। उनका कोटा लैप्स नहीं होगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि अगर कोई डिपो होल्डर उपभोक्ताओं को राशन का कोटा लैप्स होने की बात करता है तो वे इस बारे में जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारी से शिकायत करें। लोगों की शिकायत के आधार पर डिपो होल्डर पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें