प्रदेश सरकार ने साढ़े बारह लाख एपीएल राशनकार्ड धारकों को राहत दी है। दिसंबर महीने में उपभोक्ताओं को 7 किलोग्राम चावल का कोटा मिलेगा। बीते पांच माह से उपभोक्ताओं को 6 किलोग्राम प्रति राशनकार्ड चावल उपलब्ध कराया जा रहा था।
खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने उपभोक्ताओं को अतिरिक्त चावल का कोटा देने के जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारी को आदेश जारी कर दिए हैं।प्रदेश में साढ़े 18 लाख राशनकार्ड धारक हैं।
इसमें साढ़े बारह लाख एपीएल परिवार जबकि अन्य आईआरडीपी और अंत्योदय परिवार से हैं। यह राहत एपीएल राशनकार्ड उपभोक्ताओं को दी गई है। आईआरडीपी और अंत्योदय परिवार को पहले से ही नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत 35 किलो राशन उपलब्ध कराया जाता है।