फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: 6 हजार होमगार्डों को मिलेगी 17,134 रुपए सैलरी, एरियर भी मिलेगा

Thu, 30 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में होमगार्डों का वेतन बढ़कर 17,134 रुपये मासिक हो गया है। राज्य सरकार ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। बढ़ा हुआ पारिश्रमिक एक जुलाई से मिलेगा। इसके अलावा गृह रक्षकों को 14 अक्तूबर 2015 से एरियर भी मिलेगा।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के 11 मार्च 2015 के फैसले के बाद राज्य सरकार ने होमगार्डों का मेहनताना बढ़ाने को मंजूरी दे दी थी। अब होमगार्डों को 571 रुपये दैनिक मिलेंगे। पहले इन्हें रोजाना 350 रुपये मिलते थे। यह लाभ हिमाचल में तैनात 6,121 गृह रक्षकों को मिलेगा।

होमगार्डों को यह पारिश्रमिक बेसिक पे, ग्रेड पे, डीए और प्रतिदिन के वॉशिंग भत्ते के आधार पर दिया जाएगा। इसमें होमगार्डों को पे स्केल 5910-20200 रुपये मिलेगा। यानी न्यूनतम 5,910 बेसिक पे होगी। ग्रेड पे 1900 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन


मौजूदा 119 प्रतिशत की दर से डीए 9,294 रुपये देय होगा। वॉशिंग भत्ता एक रुपये प्रतिदिन की दर से महीने का 30 रुपये दिया जाएगा। इसी तरह से होमगार्डों को कुल मासिक पारिश्रमिक 17,134 रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन

50 साल उम्र के बाद स्टडी लीव नहीं

पढ़ाई के बहाने सरकारी कामकाज से मुंह मोड़ने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर हिमाचल सरकार ने नकेल कस दी है। अधिकारी और कर्मचारी अब 50 साल उम्र के बाद स्टडी लीव पर नहीं जा पाएंगे।

जो अधिकारी और कर्मचारी अध्ययन अवकाश पर जाते हैं, उन्हें भी ऐसी छुट्टियों से लौटने के बाद पांच साल तक सरकारी सेवाओं में रहने के बांड भरने होंगे।

बुधवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्रीकांत बाल्दी ने नई व्यवस्था को जोड़ते हुए सेंट्रल सिविल सर्विसेज लीव रूल्स प्रथम संशोधन हिमाचल प्रदेश 2016 को अधिसूचित कर दिया है। श्रीकांत बाल्दी ने अधिसूचना की पुष्टि भी की है।

Published By Ashok Chauhan
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें