फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा बार्डर की सुरक्षा को हिमाचल के हाथ खड़े

Tue, 28 Jul 2015 09:33 AM IST
सुरेश शांडिल्य/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल सरकार ने जम्मू-कश्मीर से लगते चंबा बॉर्डर की सुरक्षा का जिम्मा संभालने में हाथ खड़े कर दिए हैं। भारत सरकार के गृह मंत्रालय को एक पत्र भेजकर चंबा सीमा का सिक्योरिटी रिव्यू करवाने के बाद इसकी सुरक्षा पहले ही तरह भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को सौंपने या फिर अन्य व्यवस्था करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


हिमाचल की जम्मू-कश्मीर के डोडा, कठुआ आदि जिलों से लगभग 226 किलोमीटर की सीमा लगती है। इसी सीमा पर पहले तक आईटीबीपी की तैनाती थी लेकिन इसे दिसंबर 2012 में सीमा से विदड्रा कर दिया गया। राज्य सरकार ने आईटीबीपी को न हटाने का मामला उठाया था।

पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार को बॉर्डर की सुरक्षा समीक्षा करने और अर्द्धसैनिक बलों को तैनातकरने को कहा गया है। वर्तमान में बॉर्डर पर प्रदेश पुलिस की इंडिया रिजर्व बटालियन तैनात है। यह सच है कि प्रदेश पुलिस के जवानों का बॉर्डर क्षेत्र का अर्द्धसैनिक या सैन्य बलों जैसा प्रशिक्षण नहीं हो सकता है।
विज्ञापन


मिंजर के दौरान आतंकी हमले में मारे थे 35 लोग
तीन अगस्त 1998 को मिंजर मेले के दौरान चंबा जिले के कालाबन और सतरुंडी गांवों में आतंकियों ने 35 लोगों को मार गिराया था जबकि 11 अन्य लोग जख्मी हुए थे। ये दोनों गांव जम्मू-कश्मीर के आतंक प्रभावित डोडा जिले के साथ लगते हैं। कई बार इस बॉर्डर पर आतंकी गतिविधियां देखी जा चुकी हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें