फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

93 पीजीटी लेक्चरर के पद पीजीटी आईपी में बदले

Wed, 13 Aug 2014 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के 93 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में पिछले कई वर्षों से विज्ञान विषय में न तो विद्यार्थी एड्मिशन ले रहे थे और न ही इन स्कूलों में स्वीकृत पद होने के बावजूद लेक्चरर नियुक्त किए गए थे। शिक्षा विभाग ने इन नॉन फंक्शनल पदों को बदल कर अब पीजीटी (इन्फॉरमेशन प्रैक्टिसिस) में कनवर्ट कर दिया है।
विज्ञापन


दो महीने पूर्व प्रदेश सरकार ने कमीशन के माध्यम से पीजीटी आईपी की अनुबंध के आधार पर करीब 600 से अधिक पद भरे थे। बताया जा रहा ही विभाग के पास कुछ आईपी शिक्षकों को वेतन देने के लिए प्राप्त राशि न होने के कारण यह फैसला लिया गया है।

इन स्कूलों में बिलासपुर के छह, चंबा के तीन, कांगड़ा के 20, कुल्लू के पांच, मंडी के 17, सोलन के सात, शिमला के 22, सिरमौर के चार और ऊना के नौ स्कूल शामिल हैं। चंबा के जसूरघर स्कूल ऑपशनल विषय के शिक्षक के पद के अलावा सभी स्कूलों से फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायो विषयों के शिक्षकों के नॉन फंक्शनल पद शामिल हैं।
विज्ञापन


सभी स्कूलों से उक्त विषयों के एक एक पदों को ही बदला गया है। उच्चतर शिक्षा निदेशक शशी भूषण सेखरी ने बताया कि उन्हीं पदों को कनवर्ट किया गया जहां पर विषयों से संबंधित विद्यार्थी नहीं थे और शिक्षकों के पद भी खाली चल रहे थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें