फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

102 एंबुलेंस सेवा पर सरकार का बड़ा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल सरकार ने102 एंबुलेंस सेवा पर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने उत्तर प्रदेश में ब्लैक लिस्ट हो चुकी कंपनी का 102 एंबुलेंस सेवा संचालित करने का ठेका निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन


टेंडर में दूसरे नंबर पर रही 108 एंबुलेंस सेवा संचालित करने वाली कंपनी को ही 102 एंबुलेंस संचालित करने का ठेका दे दिया है। विधि विभाग की राय आने के बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने भी अपनी मुहर लगा दी है।

प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य विनीत चौधरी ने इसकी पुष्टि की। उम्मीद है कि अब जल्द ही प्रदेश में 102 सेवा की शुरुआत हो जाएगी।

उत्तराखंड की कंपनी संभालेगी अब काम

उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में 108 सेवा का संचालन करने वाली कंपनी को ही 102 एंबुलेंस सेवा के संचालन का ठेका दिया गया है, लेकिन हिमाचल ने नया प्रयोग किया। यह प्रयोग शुरुआती दौर में ही फेल हो गया।

विवाद में फंसने के कारण हिमाचल को भी अब 108 सेवा संचालित करने वाली कंपनी से ही 102 सेवा का संचालन शुरू कराने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने भी अपनी सहमति दे दी।

102 एंबुलेंस सेवा के तहत गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान अस्पताल पहुंचाना और डिलीवरी होने के बाद जच्चा बच्चा को घर तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

लोगों को जल्द मिलेगी सुविधा

विधि विभाग की राय आने के बाद टेंडर में दूसरे नंबर पर रही 108 को संचालित करने वाली कंपनी को ठेका देने का निर्णय लिया गया है। इस तथ्य से कंपनी को भी अवगत करा दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही प्रदेश में इस सेवा की शुरुआत कर दी जाएगी, जिससे प्रदेश की गर्भवती महिलाओं को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
- विनीत चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें