फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट बैठक आज, आउटसोर्स कर्मियों और बेरोजगारी भत्ते पर आएगा फैसला

Mon, 10 Apr 2017 08:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
आउटसोर्स कर्मचारियों को सरकारी सेवाओं में लाने की नीति को सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल सकती है। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने के नियमों और दिशा-निर्देशों पर भी मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन


सोमवार को चार बजे राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें कई अहम फैसले होने संभावित हैं। सीएम वीरभद्र सिंह ने 10 मार्च को अपने बजट भाषण में यह घोषणा की थी कि आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए एक महीने के भीतर नीति बनाई जाएगी।

सूत्रों की मानें तो यह नीति अब तैयार है। अब एक महीने का समय बीत जाने के बाद इसे राज्य मंत्रिमंडल अपनी मंजूरी देगा। ऐसे ही प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न विभागों में भर्तियां करवाने को भी मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन


इससे युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुल सकते हैं। कई सरकारी संस्थानों को स्तरोन्नत करने पर भी फैसला हो सकता है। कई बिजली परियोजनाओं को भी स्वीकृति दी जा सकती है। इसके अलावा शराब ठेकों के आवंटन पर भी मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लिया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें