फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में हादसा, काम कर रहे मजदूर पर गिरा मलबा, मौत

Mon, 10 Apr 2017 08:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली में एक मजदूर की मलबे के नीचे दब जाने से मौत हो गई। मजदूर पर घर के साथ लगते डंगे का पूरा मलबा आ गिरा। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन


मृतक की पहचान खंजती (42)  पुत्र पृथ्वी निवासी लासड़ा खुर्द देवापुर तहसील फूलपुर आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनाली के रांगड़ी में मजदूर एक व्यक्ति के घर का काम कर रहा था।

काम कर रहे मजदूर पर दोपहर को डंगे का मलबा आया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हुई। घटना की सूचना मकान मालिक ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम रांगड़ी के लिए रवाना हुई। मलबा हटाने के बाद मजदूर को निकाला गया
विज्ञापन


लेकिन तब तक मजदूर की मौत हो चुकी थी। मामले की पुष्टि एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने की है। उन्होंने कहा कि मलबे के नीचे मजदूर की दबकर मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें