फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र कैबिनेट ने खोला नौकरियों का पिटारा, भरे जाएंगे 322 पद

Sat, 12 Mar 2016 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह
विज्ञापन
हिमाचल मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग में बीआरसीसी (खंड स्रोत समन्वयक) के पद प्रतिनियुक्ति से भरने के बजाय सीधी भर्ती से भरने का फैसला लिया है। बीआरसीसी के कुल 122 पद भरे जाएंगे। इनकी भर्ती टीजीटी के रूप में होगी।
विज्ञापन


अब तक इन पदों पर स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाता रहा है। इससे स्कूलों का कामकाज प्रभावित होता रहा है। मंत्रिमंडल ने कृषि विकास अधिकारी (एडीओ) के 43 पदों समेत विभिन्न श्रेणियों के लगभग 200 पदों को भरने की मंजूरी दी है।

शराब की थोक आपूर्ति के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम की तर्ज पर अब अलग कारपोरेशन भी बनेगा। इसके लिए कैबिनेट ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की ये बैठक प्रदेश विधानसभा के मुख्य समिति कक्ष में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई आबकारी नीति को मंजूरी, अब ये होगी व्यवस्‍था

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह - फोटो : फाइल फोटो
इसमें नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी गई। सूत्रों ने बताया कि नई नीति में ये व्यवस्था की गई है कि अब शराब के तमाम ठेकों का नवीकरण नहीं किया जाएगा। इन ठेकों की नीलामी की जाएगी। ये नीलामी एक साल के लिए होगी। इसके अलावा कई अन्य नई शर्तें भी जोड़ी गई हैं।

अलग से निगम के गठन के निर्णय से अब यही शराब की सप्लाई के टेंडर आदि करेगा और ठेकों पर समय में अधिकृत शराब की सप्लाई सुनिश्चित करेगा। पुलिस और आबकारी विभाग के लिए भी नए वाहनों को मंजूरी दी गई। आबकारी विभाग को एक इलेक्ट्रानिक बैरियर लगाने को भी मंजूरी दी गई।

ये पड़ोसी राज्यों की सीमा पर लगेगा। मंत्रिमंडल ने जिला पंचायत अधिकारियों के पदों के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन को मंजूरी दी। बीडीओ की तर्ज पर अब पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को जिला पंचायत अधिकारी बनने के लिए पांच साल के भीतर ग्रेजुएशन करनी पड़ेगी। ऐसा नहीं करने पर कंडीशनल प्रमोशन बरकरार नहीं रह पाएगी। 

ऊना के बाथड़ी में सीएनजी मदर प्लांट लगाने को मंजूरी
मंत्रिमंडल ने हिमाचल में सीएनजी बसें चलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एनजीटी के आदेशानुसार ये बसें रोहतांग के लिए चलाई जानी हैं। ऊना जिले के बाथड़ी में सीएनजी का मदर प्लांट लगेगा। यहां से गैस मनाली पहुंचाई जाएगी। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बताया कि सीएनजी प्लांट लगाने के लिए मंजूरी मिल गई है। यहां से क्षेत्रों के लिए सीएनजी उपलब्ध कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें