फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुला सरकारी नौकरियों का पिटारा, 1200 से ज्यादा पदों पर भर्ती

Tue, 06 Sep 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल की वीरभद्र सरकार ने एक बार फिर नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। सरकार ने 1200 से ज्यादा पद भरने को मंजूरी दी है। हिमाचल मंत्रिमंडल ने सोमवार को बैठक में विभिन्न विभागों में करीब बारह सौ पदों को भरने की हरी झंडी दी।
विज्ञापन


इन पदों के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। नौकरियों में अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी में आई कमी के चलते हर श्रेणी के बैकलॉग पदों की जगह नए पदों को भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाने को मंजूरी दी गई।

मंत्रिमंडल ने मंडी जिले के नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में विभिन्न श्रेणियों के 855 पद सृजित करने को स्वीकृति दी। कॉलेज को शीघ्र क्रियाशील बनाने के लिए ये पद चरणबद्ध रूप से भरे जाएंगे।
विज्ञापन

यहां भी सरकारी नौकरी का मौका, करें तैयारी

अग्निशमन विभाग में अनुबंध आधार पर फायरमैन के 70, वाहन चालकों एवं पंप ऑपरेटरों के 30 पदों को भरने की स्वीकृति भी दी गई। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग में नियुक्ति एवं पदोन्नति नियमों में छूट देते हुए निचली श्रेणियों में से वाहन चालकों के 65 पद भरने को मंजूरी दी गई।

कांगड़ा जिले के रैहण स्थित नए खोले गए महिला राजकीय पॉलीटेक्निक में विभिन्न श्रेणियों के 61 पद सृजित करने और इन्हें भरने की स्वीकृति दी गई। सहकारिता विभाग में अनुबंध आधार पर चतुर्थ श्रेणी के 50 पद और तीन पद चालकों के भरने को मंजूरी मिली।

इन विभागों में भी खुला नौकरियों का पिटारा

हिमाचल प्रदेश सचिवालय में विधि अधिकारियों के 10 पद सृजित करने, लघु बचत निदेशालय में कनिष्ठ सहायकों के चार पदों को स्तरोन्नत कर वरिष्ठ सहायक करने, सहकारिता विभाग में अनुबंध आधार पर कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के दो पद भरने को मंजूरी दी।

इसके अलावा निर्वाचन विभाग में सेवादार के 10 पद दैनिक वेतन भोगी आधार पर भरने की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

योजना और बागवानी विभाग में भी नौकरियां

योजना विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों में से पदोन्नति से दो कंप्यूटर ऑपरेटरों के पद भरने, जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालयों में स्पोर्टिंग स्टाफ सहित प्रोटोकाल अधिकारियों के दो पद सृजित करने, बागवानी विभाग में सीधी भर्ती से सांख्यिकी सहायकों के दो रिक्त पदों और दो कनिष्ठ कार्यालय सहायकों के पदों को भरने की मंजूरी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें