फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में खुला सरकारी नौकरियों का पिटारा, 3000 पदों पर भर्ती

Thu, 12 May 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मंत्रिमंडल ने विभिन्न विभागों के तीन हजार पदों को भरने की मंजूरी दे दी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार के पिटारे से नौकरियों का खजाना निकल गया। मंत्रिमंडल ने विभिन्न विभागों के तीन हजार पदों को भरने की मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


इनमें अकेले शिक्षा विभाग के ही सीएंडवी कैटेगरी के 1500 शिक्षकों के पदों को कांट्रैक्ट आधार पर भरने की मंजूरी शामिल हैं। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में ओटी के 600 पद, एलटी शिक्षकों के 400, डीएम के 200 और पैट शिक्षकों के तीन सौ पदों को भरने की मंजूरी दे दी।

साथ ही कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे वन विभाग में 465 फारेस्ट गार्ड के पदों को भरने के प्रस्ताव को पारित कर दिया। इसके अलावा सिरमौर व कांगड़ा जिलों के आईसीडीएस ब्लाकों में अतिरिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कम न्यूट्रिशन काउंसलर के 418 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन

इन विभागों में भी बंपर भर्तियां, पढ़ें पूरा ब्यौरा

आईपीएच डिपार्टमेंट में जूनियर इंजीनियर सिविल के 40 पदों और जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल के दो पदों को भरा जाएगा। - फोटो : Demo pic
पीडब्लयूडी के 20 चालकों और 40 एक्सकेवेटर आपरेटर, पीडब्ल्यूडी में ही 100 जूनियर इंजीनियर(सिविल), जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के दस पदों को भरने की भी मंजूरी दी गई। पीडब्ल्यूडी में ही एलडीआर और डायरेक्ट आधार पर 40 पटवारी के पदों को भी भरने की मंजूरी मिली है।

वहीं पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर इन चीफ के दफ्तर में प्रबंधक आईटी की एक और एक असिस्टेंट प्रोग्रामर के पद को भरा जाएगा। वहीं, पशुपालन विभाग में 214 वेटनरी फार्मासिस्टों की भी कांट्रेक्ट बेस पर भर्ती होगी। स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर में 43 पद सृजित कर भरे जाएंगे।

आईपीएच डिपार्टमेंट में जूनियर इंजीनियर सिविल के 40 पदों और जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल के दो पदों को भरा जाएगा। सीएसके एचपीकेवी विश्वविद्यालय पालमपुर में 30 असिस्टेंट प्रोफेसर और आठ नान टीचिंग स्टाफ की भर्ती की जाएगी।

शिक्षा विभाग में भी भर्तियां, देखें सूची

हायर एजुकेशन में जूनियर आफिस असिस्टेंट के 25 पदों को भी भरा जाएगा। - फोटो : demo pic
हायर एजुकेशन में जूनियर आफिस असिस्टेंट के 25 पदों को भी भरा जाएगा।  रोहड़ू स्थित राजकीय फार्मेसी कालेज में प्रोफेसर के दस पद भरे जाएंगे। वहीं, कांगड़ा और शिमला सेटेलमेंट डिविजन में जूनियर आफिस असिस्टेंट आईटी के तीन व चार पद भरे जाएंगे।

वहीं, डिपार्टमेंट आफ इकोनामिक्स एंड स्टैटिस्टिक्स में भी दो जूनियर आफिस असिस्टेंट आईटी, पर्यावरण विज्ञान एवं तकनीकी डिपार्टमेंट में डाटा एंट्री आपरेटरों के दो पद, परवाणू स्थित आसिस्टेंट कमिश्नर प्रोटोकाल के दरफ्तर में दो जूनियर आफिस असिस्टेंट आईटी व एक सीनियर असिस्टेंट के पद सृजित कर भरे जाएंगे।
विज्ञापन

होमगार्ड, प्रोफेसरों और आईटी विभागों में भी भर्तियां

नाहन मेडिकल कालेज में दो व बागवानी विभाग में एक जूनियर आफिस असिस्टेंट आईटी की नियुक्ति को मंजूरी दी गई।
होमगार्ड और सिविल डिफेंस डिपार्टमेंट में हवलदार इंस्ट्रक्टर/क्वार्टर मास्टर हवलदार के आठ व सिविल डिफेंस इंस्ट्रक्टर के छह पदों को भरने की मंजूरी मिल गई। कांगड़ा जिले के रक्कर राजकीय डिग्री कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न श्रेणी के 18 पदों को भरने की कैबिनेट ने मंजूरी दी।

उद्योग विभाग के डेवलपमेंट ब्लाक में जूनियर आफिस असिस्टेंट आईटी के दस पदों और एक्टेंशन अफसरों के नौ पदों को भी भरने की मंजूरी मिली। वहीं, वन विभाग में भी चार जूनियर आफिस असिस्टेंट आईटी, मत्स्य विभाग में एक सहायक निदेशक और दस जूनियर आफिस असिस्टेंट आईटी के पद भरने की मंजूरी दी है।

वहीं, नाहन मेडिकल कालेज में दो व बागवानी विभाग में एक जूनियर आफिस असिस्टेंट आईटी की नियुक्ति को मंजूरी दी गई। वहीं, बी कीपर्स के चार पदों को भी कांट्रेक्ट बेस पर भरने को मंजूरी दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें