नशे का केंद्र बन गया है हिमाचल से सटा पंजाब : शुक्ल
राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश से सटा पंजाब भारतवर्ष में सबसे बड़ा नशे का केंद्र बन चुका है। देवभूमि हिमाचल अपनी सुंदरता के नाते और संस्कृति के नाम से जाना जाता है, लेकिन मुझे कहने में शर्मिंदगी महसूस होती है कि पूरे देश में पहले नंबर पर पंजाब तो दूसरा नाम हिमाचल का भी शुरू हो गया है। राज्यपाल ने कहा कि वह इस बात को बार-बार कह रहे हैं। इस पर ध्यान देना चाहिए। प्रदेशवासियों को हरसंभव प्रयत्न करके नशे को दूर करना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि भारत सरकार से बातचीत कर प्रदेश की सीमाओं में लोगों को बसाने की तैयारी है।