हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारियों की फरवरी महीने में दूसरी बार तनख्वाह बढ़ गई है। दो फरवरी को करीब 5500 कर्मचारियों के सचिवालय और स्पेशल अलाउंस में बढ़ोतरी के बाद अब 18 हजार कर्मचारियों का यात्रा भत्ता दोगुना हो गया है।
मंगलवार को बोर्ड प्रबंधन ने यात्रा भत्ता को पंजाब पैट्रन पर बढ़ाने की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिकारियों और कर्मचारियों की आठ श्रेणियों की ग्रेड पे के हिसाब से वेतन बढ़ोतरी हुई है। बोर्ड के कार्यकारी निदेशक कार्मिक रोहित जंबाल ने इसकी पुष्टि की है।
अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, डिप्टी सीएओ, डिप्टी चीफ ऑडिटर, डिप्टी सेक्रेटरी, ज्वाइंट सेक्रेटरी, लीगल एडवाइजर और इन रैंक के अन्य अधिकारियों को अब यात्रा भत्ता 700 रुपये की जगह 1400 रुपये प्रतिमाह मिलेगा।