राज्य बिजली बोर्ड बंपर भर्ती करने जा रहा है। बोर्ड में जूनियर टी मेट और जूनियर हेल्पर के 1359 पद भरे जाएंगे। बोर्ड प्रबंधन ने जूनियर टी मेट के 914 और जूनियर हेल्पर के 445 पद भरने का फैसला लिया है।
कुल 1359 पदों में से 710 पदों के लिए बोर्ड ने मार्च महीने में आवेदन आमंत्रित किए थे। अब 649 और पदों के लिए बिजली बोर्ड ने भर्ती शुरू कर दी है। बोर्ड ने पहले से विज्ञापित पदों में और बढ़ोतरी की है।
बिजली बोर्ड के उप निदेशक (लोक संपर्क) अनुराग पराशर ने बताया कि पहले विज्ञापित जूनियर टी-मेट के 500 पदों में इस श्रेणी के 414 और पदों को जोड़ा गया है। इसी तरह पहले से विज्ञापित जूनियर हेल्परों के 210 पदों में 235 और पदों को जोड़ा गया है।
पहले जारी किए विज्ञापन के पदों को पहले से ही किए गए आवेदनों से भरा जाएगा। अनुराग पराशर ने बताया कि जूनियर टी मेट के कुल 914 पदों पर भर्ती होगी। इसमें बिजली बोर्ड लिमिटेड में 889 पदों को भरा जाएगा।
यहां देखें किस श्रेणी में कितने पद भरे जाएंगे
इसमें सामान्य (अनारक्षित) श्रेणी के 400 पद, सामान्य (अंत्योदय/बीपीएल) श्रेणी के 71 पद, सामान्य (स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों) के 5 पद, सामान्य (एक्ससर्विस मैन) श्रेणी के 61 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (अंत्योदय/बीपीएल) श्रेणी के 18 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (अनारक्षित) श्रेणी के 100 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (एक्स सर्विस मैन) श्रेणी के 23 पद, अनुसूचित जाति (अंत्योदय/बीपीएल) श्रेणी के 15 पद, अनुसूचित जाति (अनारक्षित) श्रेणी के 123 पद, अनुसूचित जाति (एक्स सर्विस मैन) श्रेणी के 33 पद, अनुसूचित जनजाति (अनारक्षित) श्रेणी के 10 पद, अनुसूचित जनजाति (अंत्योदय/बीपीएल) श्रेणी के 2 पद, अनुसूचित जनजाति (एक्स सर्विस मैन) श्रेणी के 14 पद, सामान्य (खेलकूद) श्रेणी के 14 पद शामिल हैं।
जूनियर टीमेट के 25 पदों पर भी भर्ती
जूनियर टी मेट के 25 पद एचपीपीटीसीएल के लिए भरे जाऐंगे। इसमें सामान्य (अनारक्षित) श्रेणी के 11 पद, सामान्य (अंत्योदय/बीपीएल) श्रेणी के 2 पद, सामान्य (एक्स सर्विस मैन) श्रेणी के 2 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (बीपीएल) श्रेणी का एक पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (अनारक्षित) श्रेणी के 3 पद, अनुसूचित जाति (एक्स सर्विस मैन) श्रेणी का एक पद, अनुसूचित जाति (अनारक्षित) श्रेणी के 4 पद और अनुसूचित जनजाति (अनारक्षित) श्रेणी का एक पद शामिल हैं।
जूनियर हेल्पर के कुल 445 पदों पर भर्ती
इसी तरह जूनियर हेल्पर के कुल 445 पदों पर भर्ती होगी। इसमें जूनियर हेल्पर (सब स्टेशन) के 260 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसमें सामान्य (अनारक्षित) श्रेणी के 172 पद, सामान्य (अंत्योदय/बीपीएल) श्रेणी के 13 पद, सामान्य (एक्ससर्विस मैन) श्रेणी के 13 पद, अनुसूचित जाति (अनारक्षित) श्रेणी के 35 पद, अनुसूचित जाति (एक्स सर्विस मैन) श्रेणी के 2 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (अनारक्षित) श्रेणी के 25 पद शामिल हैं। इसी तरह जूनियर हेल्पर (एमएंडटी) के 25 पदों को भरा जा रहा है।
यहां जानिए पूरा ब्यौरा
इसमें सामान्य (अनारक्षित) श्रेणी के 18 पद, सामान्य (अंत्योदय/बीपीएल) श्रेणी का एक पद, सामान्य (एक्स सर्विस मैन) श्रेणी के 2 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (अनारक्षित) श्रेणी के 2 पद, अनुसूचित जाति (अनारक्षित) श्रेणी के 2 पद शामिल हैं। इसी के तहत जूनियर हेल्पर (पावर हाउस) (विद्युत) के 160 पदों को भरा जा रहा है, जिसमें सामान्य (अनारक्षित) श्रेणी के 64 पद, सामान्य (अंत्योदय/बीपीएल) श्रेणी के 13 पद, सामान्य (एक्स सर्विस मैन) श्रेणी के 12 पद, सामान्य (खेलकूद) श्रेणी के 3 पद, सामान्य (स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों) का एक पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (अंत्योदय/बीपीएल) श्रेणी के 4 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (एक्स सर्विस मैन) श्रेणी के 3 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (अनारक्षित) श्रेणी के 20 पद, अनुसूचित जाति (अंत्योदय/बीपीएल) श्रेणी के 4 पद, अनुसूचित जाति (एक्स सर्विस मैन) श्रेणी के 5 पद, अनुसूचित जाति (अनारक्षित) श्रेणी के 25 पद, अनुसूचित जनजाति (अंत्योदय/बीपीएल) श्रेणी का एक पद, अनुसूचित जनजाति (एक्स सर्विस मैन) श्रेणी के 2 पद और अनुसूचित जनजाति (अनारक्षित) श्रेणी के 3 पद शामिल हैं। अनुराग पराशर ने बताया कि सभी नियम एवं शर्तें पहले विज्ञापित विज्ञापन के अनुसार अपरिवर्तित रहेंगी। अधिक जानकारी राज्य बिजली बोर्ड की वेबसाइट www.hpseb.com पर उपलब्ध करवाई जा रही है। जल्द ही इन पदों को विज्ञापन के जरिए अधिसूचित किया जाएगा।