फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों को मिले 26 नए असिस्टेंट प्रोफेसर, शिक्षा विभाग ने दी नियुक्ति

Sun, 23 Sep 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के डिग्री कॉलेजों को गणित और समाज शास्त्र विषय में 26 नए असिस्टेंट प्रोफेसर मिल गए हैं। राज्य लोकसेवा आयोग की सिफारिश पर शिक्षा विभाग ने असिस्टेंट प्रोफेसरों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। अनुबंध आधार पर नियुक्त हुए इन असिस्टेंट प्रोफेसरों को 21,600 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

विज्ञापन


शिक्षा सचिव ने तीन अक्तूबर से पहले शिक्षकों को कॉलेजों में पद ग्रहण करने के आदेश दिए हैं। शिक्षा विभाग ने नए असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियुक्ति देते हुए इन दोनों विषयों के 17 असिस्टेंट प्रोफेसरों के तबादले भी कर दिए हैं।

विज्ञापन

यहां जानिए किसको कहां लगाया

नई नियुक्तियों के तहत गणित विषय में अनिल कुमार को बलद्वाडा, सुमिक्सल सूद को जयसिंहपुर, रिचा शर्मा को चिंतपूर्णी, ललित शर्मा को भरमौर, संतोष कुमार को नाहन, संजीव कुमार को नौरा, रविंद्र कुमार को तीसा, कुलतारण कुमारी को धर्मपुर (सोलन), विजय कुमार को नगरोटा सुरियां, शिव कुमार को अर्की, नीतू धीमान को खुंडियां, सुमना देवी को सुन्नी, सुमन कुमारी को सीमा, अरुण कुमार को घुमारवीं, अनिल कुमार को देहरी, विकास को बंजार, पूजा सोहल को कुल्लू और चमन पिस्टा को नेरवा कॉलेज में नियुक्ति दी गई है।

समाजशास्त्र विषय में कौमदी शर्मा को घुमारवीं, भूपेंद्र कुमार को बैजनाथ, भीष्म कुमार को नूरपुर, सुरेश को इंदौरा, दुनी चंद को ऊना,  ललित कुमार को नाहन, मिलनप्रीत को नगरोटा सुरियां और लक्षिता ठाकुर को शिलाई कॉलेज में नियुक्त किया गया है। इनके अलावा समाजशास्त्र विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर अंजना गौतम को नूरपुर से रामपुर, कर्म चंद को शिलाई से हरीपुरधार, जनक नेगी को रिकांगपिओ से कुमारसैन, जयंती माला को कुमारसैन से रिकांगपिओ, बबली जोशी को पालमपुर से कुल्लू और केवल कृष्ण को बैजनाथ से पालमपुर कॉलेज के लिए स्थानांतरित किया गया है।

गणित विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर विवेक कपूर को बलद्वाड़ा से मंडी, उपेंद्र शर्मा को जयसिंहपुर से बैजनाथ, डॉ. पूनम शर्मा को हमीरपुर से सुजानपुर, अनिल कश्यप को नेरवा से आनी, डॉ. सोहन कुमार को देहरी से नूरपुर, डॉ. विशाल वालिया को तीसा से लड़भडोल, वीरेंद्र शर्मा को सीमा से कोटशेरा, नरेश कुमार को खुंडियां से जोगिंद्रनगर, संजीव कुमार को बंजार से सोलन, सुमन कटोच को नगरोटा बगवां से धर्मशाला और राकेश कपूर को मंडी से सिराज (लंबाथाच) कॉलेज के लिए स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें