फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Congress: चुनाव में जीत के बाद मिशन 36, विनय कुमार ने जिला, ब्लॉक अध्यक्षों को सौंपी कमान

Tue, 19 May 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुनिहार(सोलन)।

सार

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कम से कम 36 निकायों में कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने का लक्ष्य रखा है। इस मिशन 36 को अमलीजामा पहनाने के लिए उन्होंने पार्टी के सभी जिला और ब्लॉक अध्यक्षों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में मिली जीत से उत्साहित कांग्रेस अब नगर पंचायतों और नगर परिषदों में अपने चेयरमैन बनाने की तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कम से कम 36 निकायों में कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने का लक्ष्य रखा है। इस मिशन 36 को अमलीजामा पहनाने के लिए उन्होंने पार्टी के सभी जिला और ब्लॉक अध्यक्षों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। चुनाव परिणाम आने के बाद नगर परिषदों और नगर पंचायतों में अध्यक्षों के चयन को लेकर बने समीकरणों को लेकर जिला और ब्लॉक अध्यक्षाें से रिपोर्ट मांगी गई है। प्रदेशाध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि निकाय अध्यक्ष बनाने में जो जिला और ब्लॉक अध्यक्ष महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, उन्हें भविष्य में उचित सम्मान दिया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विनय ने बताया कि नगर निकायों में कांग्रेस समर्थित चेयरमैन बनाने के लिए प्रदेश सरकार के मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों को भी सहयोग लिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली मजबूत सरकार और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति जनता के अटूट विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा के प्रदेश सरकार के फैसले और नीतियां पूरी तरह जनहित में हैं, जिस पर जनता ने निकाय चुनावों में अपने समर्थन की मुहर लगाई है। भाजपा की झूठ की राजनीति अब पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है और जनता ने उन्हें नकार दिया है। विनय कुमार ने दावा किया कि निकाय चुनावों की यह लहर आगामी विधानसभा चुनावों में भी जारी रहेगी और कांग्रेस भारी बहुमत के साथ दोबारा प्रदेश में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें