फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Cloudburst: बादल फटने के बाद सैंज में लापता लड़की का 69 घंटे बाद मिला शव

Sat, 28 Jun 2025 10:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू

सार

सैंज और धर्मशाला में  शुक्रवार को लगातार चाैथे दिन भी बादल फटने से लापता लोगों को तलाशने के लिए सर्च अभियान जारी रहा ।
विज्ञापन
सैंज और धर्मशाला सर्च अभियान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सैंज और धर्मशाला में  शुक्रवार को लगातार चाैथे दिन भी बादल फटने से लापता लोगों को तलाशने के लिए सर्च अभियान जारी रहा ।  एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें जगह-जगह लापता लोगों की तलाश कर रही हैं। मनूणी खड्ड से अब तक सात कामगारों के शव निकाले जा चुके हैं।

विज्ञापन


एक को रेस्क्यू कर लिया गया था।  जिला कुल्लू की सैंज घाटी में 25 जून को जीवानाला में बादल फटने से आई बाढ़ से लापता एक ही परिवार के तीन लोगों में से लड़की का शव 69 घंटे बाद बरामद हो गया है। लापता मूर्ति देवी (15) पुत्री नंद लाल निवासी बिहाली सैंज का शव घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर बकशाहल गांव के पास पिन पार्वती नदी में लकड़ियों के बीच फंसा हुआ था। डीएसपी शेर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10:15 बजे स्थानीय व्यक्ति खेत में काम कर रहा था, तभी उसकी नजर शव पर पड़ी। एनडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला। शव की पहचान लड़की के भाई बीर सिंह ने की। इस हादसे में अभी मूर्ति देवी के पिता नंद लाल और बुआ अभी लापता हैं। वहीं दो लोग लापता हैं। मनूणी खड्ड में एक और शव बरामद, नहीं हुई पहचान
\सोकणी दा कोट (खनियारा) की मनूणी खड्ड पर निर्माणाधीन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम करने वाले एक और कामगार का शव घटनास्थल से करीब आठ किलोमीटर दूर सिद्धबाड़ी स्थित मनूणी खड्ड से बरामद हुआ। अब तक कुल बरामद शवों की संख्या सात हो गई है, जबकि एक कामगार अभी तक लापता चल रहा है। शनिवार को खड्ड के मलबे से बरामद शव की पहचान नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

धर्मशाला के एसडीएम मोहित रतन ने कहा कि एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और होमगार्ड की हमारी 75 फीसदी टीम ऊपर की ओर है और टीम का शेष 25 प्रतिशत हिस्सा नीचे की ओर है। हमारा बचाव अभियान अभी भी जारी है। छह लोगों की पहचान हो गई है और उनके शव भी आ गए हैं।दो लोग अभी भी लापता हैं और उन्हें खोजने की प्रक्रिया जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें