मंडी जोन में सबसे ज्यादा 156 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। इसी तरह कांगड़ा जोन में 134, शिमला 121 व हमीरपुर जोन में 31 यातायात के लिए बाधित है। शिमला जोन में चार पुल गिरे हैं। यह पुल रामपुर सर्किल में हैं। इधर, लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ नरेंद्र पॉल ने चारों जोन के इंजीनियरों के साथ वर्चुअली बैठक की। इसमें इंजीनियरों को सड़क बहाल करने के निर्देश दिए। जो सड़कें ढह गई हैं, वहां भी वैकल्पिक मार्ग बनाने के निर्देश जारी किए हैं। हर घंटे फील्ड अधिकारियों को रिपोर्ट देने को कहा गया है। इंजीनियर इन चीफ नरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि सड़कें बहाल करते दौरान विभाग के मजदूरों को चौकसी बरतने को कहा गया है।