हिमाचल में खाद्य आपूर्ति निगम ने सरसों तेल के टेंडर खोल दिए हैं। इसमें पांच कंपनियों ने भाग लिया था। 99.40 रुपये प्रति किलो सबसे कम रेट वाली कंपनी को निगम ने टेंडर देने की हामी भरी है।
सोमवार को यह मामला सरकार को भेजा जाएगा। इसी दिन औपचारिकताएं पूरी कर कंपनी को सप्लाई ऑर्डर जारी होगा। अब सरकार इस रेट पर सब्सिडी देकर लोगों को खाद्य तेल उपलब्ध कराएगी।
बताया जा रहा है कि यह तेल उपभोक्ताओं को 65 से 67 रुपये लीटर के बीच पड़ सकता है। खाद्य आपूर्ति निगम एक सप्ताह में उपभोक्ताओं को खाद्य तेल उपलब्ध कराने का दावा कर रहा है।