फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कामगारों के बच्चों को पीएचडी करने के लिए मिलेंगे 1.20 लाख

Sun, 20 Feb 2022 05:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)

सार

पंजीकृत मजदूर के बच्चे को पीएचडी की पढ़ाई के लिए एक लाख बीस हजार, दो बच्चों की शादी के लिए 51- 51 हजार, विकलांगता पेंशन के अलावा बेटी के जन्म पर उसके नाम पर 51 हजार रुपये की एफडी करवाई जा रही है। 
विज्ञापन
डॉ. राकेश शर्मा बबली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा बबली ने कहा कि सरकार ने कामगारों के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। बोर्ड के पास पंजीकृत मजदूरों के बच्चों को पहली कक्षा से पीएचडी तक पढ़ाई करने का प्रबंध किया गया है। देशभर में ऐसा अभी तक किसी भी बोर्ड ने नहीं किया है।  

विज्ञापन


बद्दी पहुंचे डॉ. राकेश बबली शर्मा ने बताया कि उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने कामगारों के हित के लिए एक दर्जन से ज्यादा योजनाएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी थीं। इनकी मंजूरी सरकार ने कैबिनेट में दी है। जल्द एक दर्जन से ज्यादा और योजनाएं बनाकर सरकार के समक्ष रखी जाएंगी। 

डॉ. राकेश शर्मा बबली ने कहा कि कामगार कल्याण बोर्ड के पास पंजीकृत होने के लिए किसी भी कामगार को 90 दिन कार्य करने का प्रमाण पत्र अनिवार्य है। इसके बाद संबंधित मजदूर बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण करवा सकता है। पंजीकृत मजदूर को 15 तरह की सुविधाएं मिलेंगी इसके तहत मजदूर के बच्चे को पीएचडी की पढ़ाई के लिए एक लाख बीस हजार, दो बच्चों की शादी के लिए 51- 51 हजार, विकलांगता पेंशन के अलावा बेटी के जन्म पर उसके नाम पर 51 हजार रुपये की एफडी करवाई जा रही है। 
विज्ञापन


मजदूर के बच्चे को पढ़ाई के दौरान हॉस्टल खर्च के रूप में भी 20 हजार अतिरिक्त दिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भी बोर्ड एक लाख पचास हजार रुपये पात्र व्यक्ति को दिए जाएंगे। आर्य समाज के उपाध्यक्ष दीप आर्य,  दीनदयाल अंतोदय समिति बड़सर के सदस्य नरेंद्र मिंटू वर्मा और दिनेश ठाकुर उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें