फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट सत्र: आज सदन में गूंजेगा अस्पतालों में रिक्तियों का मामला

Mon, 02 Mar 2020 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सोमवार को अस्पतालों में रिक्त पदों का मामला गूंजेगा। इस बारे में विपक्ष ही नहीं, सत्तापक्ष के विधायकों ने भी कई सवाल लगाए हैं। सोमवार को बजट सत्र की पांचवें दिन की यह बैठक दो बजे शुरू होगी। सोमवार को दो से तीन बजे के बीच प्रश्नकाल प्रस्तावित है।

विज्ञापन


इसमें विधायक मंत्रियों से अस्पतालों में रिक्त पदों को भरने, आईटीआई के लिए भवन नहीं होने, पेयजल योजनाओं की बदहाली, दंत चिकित्सकों के पद भरने, कोल्ड स्टोर खोलने समेत कई अन्य विषयों पर सवाल पूछेंगे। प्रश्नकाल के बाद सीएम जयराम ठाकुर साप्ताहिक कार्यसूची से अवगत करवाएंगे। इसके बाद राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। 
विज्ञापन


कार्यवाही शुरू होने से पहले रणनीति बनाएंगे दोनों दल 
सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे को घेरने की रणनीति बनाएंगे। इस बारे में दोनों दल बैठकें कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें