फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE 12th Result 2020: कला संकाय में श्रुति ने झटका प्रदेश भर में प्रथम स्थान, आईएएस बनना है सपना

Thu, 18 Jun 2020 04:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने गुरुवार को 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं। 12वीं कला संकाय में कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर की छात्रा श्रुति कश्यप ने प्रदेश भर के छात्रों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। श्रुति ने 500 से 491 अंक हासिल कर प्रदेश भर में अपने माता-पिता और स्कूल का नाम रोशन किया है। 

विज्ञापन

 


गुरुवार सुबह 11:30 बजे जैसे ही शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया तो कन्या स्कूल रामपुर में खुशी की लहर दौड़ गई। स्कूल की कला संकाय की छात्रा श्रुति कश्यप ने प्रदेश में प्रथम स्थान पाया है। श्रुति ने अंग्रेजी, इतिहास और शारीरिक शिक्षा में 99 अंक, अर्थशास्त्र और राजनीतिक शास्त्र में 97 अंक हासिल किए हैं।

मूलत: कुल्लू जिले के निरमंड की रहने वाले श्रुति ने दसवीं डीएवी पब्लिक स्कूल दत्तनगर से 95 प्रतिशत अंकों के साथ पास की है। श्रुति के पिता भूवनेश कश्यप लोक निर्माण विभाग रामपुर में बतौर मंडलीय मुख्य प्रारूपकार के पद पर कार्यरत हैं, वहीं माता उषा कश्यप पेशे से गृहिणी हैं। श्रुति के बड़े भाई दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश भर में प्रथम आने के बाद श्रुति ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वह आगे चलकर प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती है। केवल सिविल सर्विसेस के तहत ही जनता के साथ सीधे जुड़ा जा सकता है और वह समाज से सीधे जुडना चाहती हैं। श्रुति ने बताया कि वह अपनी अगली पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त करना चाहती हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरूजनों को दिया है, जिनके सहयोग से वह यह कामयाबी हासिल करने में सफल हो पाई है।

प्रदेश के छात्रों को श्रुति ने संदेश दिया है कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम की अहम आवश्यकता होती है। छात्रों को शुरूआत से ही पढ़ाई में अपनी रूचि रखनी चाहिए। श्रुति के इस प्रदर्शन पर स्कूल के प्रधानाचार्य आरसी गुप्ता, प्रवक्ता पीपी दुल्टा, नारायण लक्टू सहित अन्य शिक्षकों ने बधाई दी है। उन्होंने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें