जमा दो कक्षा में नंबर बढ़ाने के लिए इंप्रूवमेंट के फॉर्म भरने से वंचित रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। बोर्ड ने इन्हें राहत देते हुए फॉर्म भरने की आखिरी तारिख 20 अगस्त तक बढ़ा दी है।
बोर्ड ने जमा दो में नंबर बढ़ाने के लिए पुराने छात्रों को इस साल दो मौके दिए थे। इंप्रूवमेंट के लिए दूसरे मौके की परीक्षाएं सितंबर माह में होंगी। इसके लिए बोर्ड ने अभ्यर्थियों से आवेदन 25 जुलाई तक मांगे थे।
पिछले मिले मौके में इंप्रूवमेंट की परीक्षा देने वाले पुराने छात्रों का रिजल्ट 8 जुलाई को आया था। रिजल्ट के दौरान कई पुराने छात्रों के नंबर 50 प्रतिशत नहीं आ पाए थे।