फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खबर: स्कूलों में इस साल तीन हफ्ते पहले होंगी परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में पंचायत चुनाव के चलते इस बार शीतकालीन स्कूलों में तीन सप्ताह पहले ही वार्षिक परीक्षाएं लेने का फैसला लिया गया है। दिसंबर माह की शुरुआत में होने वाली परीक्षाएं नवंबर के मध्य से ही शुरू हो जाएंगी। शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को सात दिसंबर से पहले नॉन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं लेने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


बीते साल के मुकाबले इस साल पहली से लेकर नौवीं कक्षा के बच्चों को जल्द वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी में जुटना होगा। अध्यापकों पर भी सिलेबस पूरा करने का दबाव रहेगा। प्रदेश के शीतकालीन स्कूल जिला शिमला, किन्नौर, लाहौल स्पीति, कुल्लू, सोलन, सिरमौर, चंबा, कांगड़ा और मंडी में हैं। अधिकतर जिलों में ग्रीष्मकालीन स्कूल भी हैं। वहां मार्च 2016 में ही वार्षिक परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन

सात दिसंबर से पहले होंगी परीक्षाएं

राज्य चुनाव आयोग ने शिक्षा निदेशालय को पंचायत चुनाव प्रक्रिया सुगमता से पूरी करने के लिए वार्षिक परीक्षाओं को सात दिसंबर से पहले करवाने को कहा है। बताया गया है कि पंचायत चुनाव की तारीख नॉन टीचिंग होगी। पंचायत चुनाव के परिणाम का दिन भी ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन स्कूलों के शेड्यूल के मुताबिक भी तय होगा।

उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी का कहना है‌ कि राज्य चुनाव आयोग इस साल के अंत में पंचायत चुनाव करवाने की तैयारी में है। चुनाव करवाने के लिए स्कूल परिसर, फर्नीचर और स्टाफ की जरूरत रहेगी। ऐसे में निदेशालय ने सात दिसंबर से पहले शीतकालीन स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं लेने का फैसला लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें