फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Board: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया 8वीं और 10वीं का SOS का परिणाम, आठवीं का 68.83%, 10वीं का 56.01%

Tue, 21 May 2024 08:25 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एसओएस की आठवीं और 10वीं कक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित किया है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की आठवीं और 10वीं कक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित किया। बोर्ड की ओर से घोषित किए गए इस परिणाम में 8वीं का परिणाम 68.83, जबकि 10वीं कक्षा का परिणाम 56.01 फीसदी रहा है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि एसओएस की आठवीं कक्षा की परीक्षा में 401 अभ्यर्थी बैठे थे, जिसमें से 276 अभ्यर्थी पास हुए हैं। इसके अलावा 82 का परिणाम री-अपीयर, 41 का आरएलई और दो अभ्यर्थियों का परिणाम आरएलडी रहा है। वहीं दूसरी ओर 10वीं कक्षा की परीक्षा 4208 अभ्यर्थियों ने दी थी। इसमें 2357 अभ्यर्थियों के हाथ सफलता लगी है, जबकि 20 अभ्यर्थियों का परिणाम फेल रहा है। वहीं 1638 अभ्यर्थियों का परिणाम री अपीयर, 151 का आरएलई, 39 का आरएलडी और तीन अभ्यर्थियों का परिणाम पीआरएस रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुनर्मूल्यांकन-पुनर्निरीक्षण के इच्छुक अभ्यर्थी अपने संबंधित राज्य मुक्त विद्यालय अध्ययन केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा पांच जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पुनर्मूल्यांकन के लिए 500, जबकि पुनर्निरीक्षण के लिए 400 रुपये प्रति विषय शुल्क निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि आठवीं कक्षा के तहत पुनर्मूल्यांकन का प्रावधान नहीं है। उन्होंने बताया कि आठवीं, दसवीं और जमा दो कक्षा के परीक्षार्थी जिनका परिणाम री अपीयर घोषित हुआ है या श्रेणी सुधार की परीक्षा देना चाहते हैं। ऐसे परीक्षार्थी आगामी परीक्षा सत्र सितंबर 2024 में होने वाली परीक्षा के लिए राज्य मुक्त अध्ययन केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन माध्यम से 25 मई से 29 जून तक बिना लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं। डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि एसओएस के तहत उत्तीर्ण हुए परीक्षार्थियों की सुविधा के उद्देश्य से उत्तीर्ण प्रमाण पत्र की प्रति डिजी लॉकर पर भी उपलब्ध करवाई गई है।

प्रधानाचार्य से अनापत्ति प्रमाण पत्र होगा जरूरी
बोर्ड सचिव ने बताया कि दसवीं और जमा दो कक्षा के नियमित परीक्षार्थी जिनका परिणाम कंपार्टमेंट घोषित हुआ है, यदि ऐसे परीक्षार्थी अपनी इच्छानुसार राज्य मुक्त विद्यालय के माध्यम से परीक्षा देना चाहते हैं तो उन्हें संबंधित प्रधानाचार्य से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर राज्य मुक्त विद्यालय के अध्ययन केंद्र में जमा करवाना अनिवार्य होगा। प्राप्त अनापत्ति प्रमाण पत्र को संबंधित अध्ययन केंद्र के प्रभारी प्रत्येक परीक्षार्थी के ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ अपलोड करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें