फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर, जेबीटी टेट परीक्षा का शेड्यूल बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के युवाओं को साल बचाने के साथ भविष्य संवारने का मौका भी दिया है। प्रदेश के युवाओं की मांग पर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जेबीटी टैट की परीक्षा में फेरबदल किया है।
विज्ञापन


इसके चलते अब जेबीटी टेट की परीक्षा 13 की बजाए अब 14 दिसंबर को संचालित की जाएगी। पूर्व में जेबीटी टैट की परीक्षा में बदलाव के बाद नई तिथि का युवाओं ने विरोध किया था।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बोर्ड की जेबीटी टैट की परीक्षा तिथि की घोषणा से पूर्व डेट शीट जारी की थी। इसके चलते 13 दिसंबर को हिमाचल विवि की स्नातकोत्तर कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा रखी गई थी। इसलिए बोर्ड ने नई तिथि का शैड्यूल जारी होने के बाद युवाओं ने इसका विरोध किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन

बोर्ड से की थी मांग

इस बावत स्कूल शिक्षा बोर्ड को लिखित में युवाओं ने मांग पत्र भी भेजा था। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डा. हरीश गज्जू ने बताया कि युवाओं की मांग पर जेबीटी टैट की परीक्षा में फेरबदल कर 13 की वजाए 14 दिसंबर की तिथि निर्धारित कर दी गई है।

अब दो परीक्षाएं दे सकेंगे अभ्यर्थी
जेबीटी टैट की परीक्षा के अभ्यर्थियों विनोद, सुनील, रमेश, सुमन और किरन आदि ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की जेबीटी की तिथि में बदलाव करने के फैसले का स्वागत किया है।

उन्होने कहा कि 13 दिसंबर को उनकी स्नातकोत्तर कक्षा की परीक्षा भी थी। इसलिए अभ्यर्थियों के पास साल बचाने और भविष्य संवारने में से एक को चुनना पड़ना था। जेबीटी टैट की परीक्षा की तिथि में फैरबदल होने के बाद अब वह दोनों परीक्षाओं में बैठ सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें