मार्च में हुई परीक्षा के दौरान प्रदेश भर में 2,300 केंद्रों पर नियमित और एसओएस के 93,494 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा का आयोजन लाहौल-स्पीति और पांगी क्षेत्र को छोड़कर अन्य जिलों में 4 मार्च से हुआ था। चंबा के एक स्कूल में 12वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र को 10वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान खोल दिया था। इसके चलते बोर्ड ने 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा स्थगित कर दी थी, जिसका आयोजन अप्रैल में हुआ था।
ऐसे कर सकते हैं हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक
रिजल्ट जारी होने पर सबसे छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर सबसे पहले नतीजे देख सकते हैं।
यहां क्लिक करें और देखें नतीजे। इस लिंक पर जाने के बाद मांगी गईं डिटेल्स जैसे- रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ आदि दर्ज कर सबमिट करें। ऐसा करते ही आपकी इंटरमीडिएट मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी। आप इसे चेक करके डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें।