शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष व कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि प्रदेश भर से पंजीकृत 86,373 विद्यार्थियों में से 71,591 पास हुए हैं। 280 ने परीक्षा नहीं दी थी। परीक्षा में बैठे 43,910 लड़कों में 34,687 और 42,183 लड़कियों में 36,904 पास हुईं। 58 का परिणाम आरएलडी, 16 का पीआरएस और 49 का परिणाम पीआरसी रहा है। 8,581 विद्यार्थी फेल, जबकि 5847 का परिणाम कंपार्टमेंट रहा है। पिछले वर्ष 74.50 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा था, जो इस बार 8.66 प्रतिशत परिणाम बेहतर रहा।
यहां क्लिक कर देखें कॉमर्स संकाय की टाॅप-10 लिस्ट
हेल्पलाइन नंबर जारी
बोर्ड के अनुसार परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड वेबसाइट www.hpbose.org पर चेक कर सकते हैं। साथ ही बोर्ड मुख्यालय में कार्य दिवस के दौरान परीक्षा परिणाम की जानकारी दूरभाष नंबर 01892-242139 (मंडी, लाहौल-स्पीति), 242140 (कांगडा), 242141 (शिमला, किनौर, हमीरपुर), 242142 (चंबा, बिलासपुर, कुल्लु), 242150 (ऊना, सोलन, सिरमौर) पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक भी प्राप्त कर सकते हैं।
यहां क्लिक कर देखें विज्ञान संकाय की टाॅप-10 लिस्ट
मुख्यमंत्री ने दी विद्यार्थियों को बधाई
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में सफल रहे विद्यार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने मेधावियों की शानदार उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत और शिक्षा के प्रति समर्पण का ही प्रमाण है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने सपनों को जुनून और दृढ़ संकल्प के साथ पूरा करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण की तिथि तय, इतनी फीस लगेगी
स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के लिए एक जून तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पुनर्मूल्यांकन के लिए 1,000 रुपये, जबकि पुनर्निरीक्षण के लिए 800 रुपये प्रति विषय की दर से शुल्क देना होगा। पुनर्मूल्यांकन के लिए संबंधित विषय में 20 प्रतिशत अंक होना चाहिएं।
हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट डिजीलॉकर पर कैसे कर सकते है?
स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए प्रमाण पत्रों की प्रतियां डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। सबसे पहले आपको मोबाइल फोन पर डिजिलॉकर ऐप को डाउनलोड करना होगा या आप डॉयरेक्ट वेबसाइट पर digilocker.gov.in पर भी जा सकते हैं। यहां अकाउंट बनाकर लॉगिन कर लें। लॉगिन करने के बाद, होमपेज पर एजुकेशन सेक्शन पर क्लिक करें। यहां आपको हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट का एक्टिव लिंक शो जाएगा। आप इसपर क्लिक करें। यहां रोल नंबर और मांगी गई आदि डिटेल्स को लिखकर सबमिट करें। ऐसा करते ही आपका रिजल्ट शो हो जाएगा।
विकट परिस्थितियों के बावजूद कल्पना ने 12वीं की मेरिट सूची में पाया सातवां स्थान, रिजल्ट देख हुईं भावुक
पीएम श्री कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन की कल्पना देवी ने बोर्ड की ओर से घोषित 12वीं के कला संकाय की परीक्षा परिणाम में मेरिट सूची में सातवां स्थान हासिल किया है। विकट आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद बेटी का मेरिट सूची में सातवां स्थान मिलने पर स्कूल में जहां खुशी का माहौल है, वहीं परिवार भी गदगद है। तीन बच्चों को मां ने फैक्ट्री में नौकरी कर किसी तरह पढ़ाया। वही मां की मेहनत का परिणाम बेटी ने मेरिट सूची में सातवीं रैंक हासिल कर लाया है। कल्पना देवी रिजल्ट देकर भावुक हो गईं और उसकी आंखों से खुशी के आंसू निकल पड़े।
प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती हैं रैत की अंकिता
कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत की अंकिता ने 12वीं कक्षा की ओवरऑल मेरिट में दूसरा व कला संकाय में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। अंकिता भविष्य में प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती हैं।
शियाह की शीतला ठाकुर बनेंगी शिक्षक
जिला कुल्लू के राजकीय वरिष्ठ मध्यमिक पाठशाला शियाह की छात्रा शीतला ठाकुर ने सूबे में जमा दो के कला संकाय में पांचवा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 500 अंक में से 477 अंक हासिल किए हैं। शीतल शिक्षक बनना चाहती हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का शिक्षकों और अपने माता-पिता को श्रेय दिया है।
शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी 12वीं कक्षा की टाॅप-10 मेरिट सूची में बिलासपुर के कुल 11 बच्चों ने जगह बनाई है। विज्ञान संकाय की सूची में चार और कला संकाय की सूची में सात विद्यार्थी शामिल हैं।
सूची में जगह वाले 11 बच्चों में से सरकारी स्कूलों के 9 और दो निजी स्कूलों के हैं। विज्ञान संकाय में मिनर्वा स्कूल घुमारवीं की प्रांजलि राणा 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त प्रदेश भर चौथा हासिल किया है।
स्वामी विवेकानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल कंदरौर के आदर्श शर्मा ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आठवां स्थान हासिल किया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऋषिकेश की सिमरन कौर ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त दसवां स्थान हासिल किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर की भारती संधू ने 95 प्रतिशत अंक लेकर दसवां स्थान हासिल किया।