यदि सब कुछ सही रहा तो मंगलवार सुबह स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर देगा। बता दें, स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं 2 से 21 मार्च तक आयोजित की थीं। इस दौरान प्रदेश भर में 2258 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जहां पर 95 हजार के करीब अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।
इस बार परीक्षा परिणाम को जल्द घोषित करने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने तकनीक में कई बदलाव किए थे। इस दौरान जहां मूल्यांकन केंद्रों की संख्या बढ़ाई थी, वहीं मूल्यांकन कार्य में ड्यूटी देने वाले शिक्षकों की संख्या में भी बढ़ोतरी की थी। वहीं मूल्यांकन केंद्रों पर ही उत्तरपुस्तिकाओं के अंकों को ऑनलाइन फीड करने की व्यवस्था की थी।
वहीं अब बोर्ड प्रबंधन के अनुसार को 10वीं कक्षा का परिणाम तैयार हो चुका है। उधर, बोर्ड सचिव डाॅ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम लगभग तैयार हो चुका है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो मंगलवार सुबह 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।