फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Assembly Election: सितंबर अंत तक जारी होगी कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची

Sat, 10 Sep 2022 10:34 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस इस माह के अंत तक प्रत्याशियों की पहली सूची कर देगी। कांग्रेस संगठन के बीच सियासी हलचल तेज हो गई है।  प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन शिमला में स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य उमंग सिंघार ने जिला शिमला और किन्नौर से टिकट दावेदारों की नब्ज टटोली। 
विज्ञापन
हिमाचल कांग्रेस कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस इस माह के अंत तक प्रत्याशियों की पहली सूची कर देगी। कांग्रेस संगठन के बीच सियासी हलचल तेज हो गई है। प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन शिमला में स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य उमंग सिंघार ने जिला शिमला और किन्नौर से टिकट दावेदारों की नब्ज टटोली। दोपहर बाद उमंग सिंघार शिमला से मंडी के लिए रवाना हुए। मंडी जिला के दावेदारों के साथ बैठक की जाएगी। शुक्रवार को कांग्रेस हाईकमान की ओर से गठित स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य उमंग सिंघार ने शिमला जिला के आठ विधानसभा क्षेत्रों से टिकटों के दावेदारों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से बातचीत की।इस दौरान अधिकांश नेता उमंग सिंघार को विश्वास दिलाने में लगे रहे कि वे अपनी विधानसभा सीट से सबसे प्रबल दावेदार हैं।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस कोे जिताने का मन बना लिया है। सही व्यक्ति को टिकट मिले और कांग्रेस की सरकार हिमाचल में बने। ये राहुल गांधी की मंशा है। उन्होंने कहा कि टिकट नए चेहरों के साथ ही वरिष्ठ नेताओं को मिलेंगे। पूरा तालमेल बनाया जाएगा। मौजूदा विधायकों और पूर्व मंत्रियों के टिकट फाइनल बताए जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि टिकट पार्टी हाईकमान को ही तय करना है। पार्टी कार्यकर्ताओं को टिकट मांगने का अधिकार है। पार्टी केवल जिताऊ उम्मीदवार को ही टिकट देगी। इस माह के अंत तक प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें