हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र को 52 साल बाद महिला विधायक मिली है। कांग्रेस की उम्मीदवार अनुराधा राणा ने आजाद उम्मीदवार पूर्व मंत्री डाॅ. रामलाल मारकंडा को 1786 वोट से हराया। राजनीतिक गुरु रहे भाजपा के उम्मीदवार रवि ठाकुर तीसरे नंबर पर रहे। वह चुनाव में कहीं भी टक्कर में नजर नहीं आए। अनुराधा की जीत के लिए मंत्री जगत सिंह नेगी और सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर की मेहनत रंग लाई। इससे पहले वर्ष 1972 में लाहौल-स्पीति विस क्षेत्र से लता ठाकुर कांग्रेस से ही विधायक बनी थीं। 52 साल बाद कांग्रेस ने अनुराधा राणा पर दांव खेला और जीत दर्ज की।