फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Apple Season: सेब सीजन में बाहरी राज्यों से आने वाले ट्रक ऑपरेटरों को एसआरटी में छूट, अधिसूचना जारी

Sat, 26 Jul 2025 10:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में हिमाचल सरकार ने मौजूदा सेब सीजन के दौरान बाहरी राज्यों के ट्रक चालकों को विशेष पथकर (स्पेशल रोड टैक्स) से छूट देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
ट्रक ऑपरेटरों को एसआरटी में मिलेगी छूट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में हिमाचल सरकार ने मौजूदा सेब सीजन के दौरान बाहरी राज्यों के ट्रक चालकों को विशेष पथकर (स्पेशल रोड टैक्स) से छूट देने का निर्णय लिया है। ट्रक मालिकों को यह छूट 1 अगस्त से 31 अक्तूबर तक रहेगी। हिमाचल में प्रवेश करने वाले दूसरे राज्यों के ट्रक चालक जो नेशनल परमिट में कवर नहीं हैं, उन्हें अन्य राज्यों में आलू और सेब के परिवहन के लिए विशेष पथकर से छूट प्रदान की गई है। परिवहन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बागवानों और किसानों के हितों के संरक्षण के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग की ओर से बागवानों और किसानों के उत्पादों के परिवहन को सुगम बनाने तथा उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सेब और आलू के परिवहन के लिए विशेष पथ कर से छूट प्रदान करने से सभी हितधारकों को मदद मिलेगी। अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में मानसून और सेब सीजन के चलते परिवहन विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी की गई हैं। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सभी एहतियाती उपाय पूर्ण किए गए हैं। उन्होंने सभी हितधारकों से सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें