राजधानी शिमला जारी मूसलाधार बारिश से लोअर कैथू में एक मकान गिर गया। द्रोपदी भंडारी निवासी ठाकुर लॉज लोअर कैथू ने बताया कि 29 जुलाई को उनका मकान बारिश के कारण गिर गया।
घर पर रखा सामान भी नष्ट हो गया है। भंडारी ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। उल्लेखनीय है कि शहर में बारिश के कारण पेड़ों का गिरना और घरों के क्षतिग्रस्त होने का सिलसिला जारी है।
इससे प्रदेश में अभी तक करोड़ों का नुकसान हो चुका है।