फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर नप को वसूलना होगा गृहकर : वीरभद्र सिंह

Sat, 21 Jun 2014 07:20 PM IST
अमर उजाला/ ब्यूूराे साेलन
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के हर नगर पालिका क्षेत्र में हाउस टैक्स लगेगा। यह जिम्मेवारी नगर निकायों की है कि सभी भवन मालिकों से हाउस टैक्स वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर नगर निकाय टैक्स वसूली के कार्य को नहीं करेंगे तो उन्हें भंग करने की शक्तियां प्रदेश सरकार के पास है।

वह दुर्गा क्लब सोलन की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर सिंथेटिक लॉन टेनिस कोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थितो लोगों को संबोधित कर रहे थे।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि नगर पालिकाओं के चुने हुए प्रतिनिधि अपने वोट बैंक के चक्कर में लोगों से हाउस टैक्स नहीं लेते। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को हिदायत दी कि वे लोगों से हाउस टैक्स वसूल करने से डरें नहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें