फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मंजिला मकान में भड़की आग, सदमे से मालिक की मौत

Wed, 28 Oct 2020 06:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
तीन मंजिला मकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के जिला कुल्लू की ऊझी घाटी के सिमसा-छियाल गांव में तीन मंजिला मकान जल गया। मंगलवार देर रात को भड़की आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। मकान मालिक आग से अपना आशियाना जलने का सदमा नहीं सह पाया और उसकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मकान में आग लगने से सिमसा और छियाल गांव में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मियों को सूचना दी और खुद भी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीसरी मंजिल को काफी नुकसान पहुंच चुका था। दमकल टीम का दावा है कि करीब 25 लाख की संपत्ति को आग से बचाया गया है। वहीं, मकान में लगी आग से लगे सदमे से मकान मालिक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान तेज राम (53) पुत्र नोखराम निवासी छियाल के रूप में हुई है। उन्हें अस्पताल ले गया था, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि यह मकान तेज राम, कबीर चंद तथा वेदव्यास का मकान था।

अग्निशमन विभाग मनाली के सूरज भारद्वाज, दिवान चंद, प्रेम चंद, हुकम राम, शेर सिंह, रमेश चंद, परमिंद्र सिंह, वेद प्रकाश व दीपक कुमार मौके पर पहुंचे थे। दमकल अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि आग लगने से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि मृतक के शरीर पर कोई भी चोट या जलने का निशान नहीं पाया गया है। घटनास्थल की जांच करने के बाद पाया गया कि छत के पास घर के पीछे बिजली के तारों का गुच्छा है। शायद शार्ट-सर्किट के कारण आग लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें